HomeHimalayasपहाड़ में नेपालियों को डोटियाल क्यूँ बोला जाता है?

पहाड़ में नेपालियों को डोटियाल क्यूँ बोला जाता है?

पहाड़ों में डोटियाल अपमान सूचक शब्द है जिसका इस्तेमाल सीधे-साधे और शारीरिक रूप से मज़बूत और सरल स्वभाव के लोगों के लिए किया जाता है जिसके केंद्र में नेपाल से आने वाले मज़दूरों की पहचान हैं।

नेपाली मज़दूर को पहाड़ों में डोटियाल कहकर इसलिए सम्बोधित किया जाता है क्यूँकि पहाड़ में रोज़गार की तलाश में आने वाले ज़्यादातर नेपाली पश्चमी नेपाल के डोटी और जुमला क्षेत्र से आते हैं। (समय) के कार्यकाल के दौरान ये क्षेत्र उत्तराखंड में राज कर रहे क्युतर साम्राज्य का हिस्सा थे। डोटी राज्य की राजधानी चमोली ज़िले का जोशिमठ शहर था।

“अपमानजनक समझा जाता हैडोटियालशब्द”

जिस तरह उत्तर प्रदेश और बिहार में चमार, भंगी, माँझी, मुसहर, शब्द का इस्तेमाल किसी व्यक्ति को सामाजिक रूप अपमानित करने के लिए किया जाता है उसी तरह उत्तराखंड में भी डोटियाल शब्द अपमान सूचक है। जिस तरह उत्तर पूर्व भारत के लोगों को सार्वजनिक रूप से चायनीज़, चिंकी, या नेपाली कहकर सम्बोधित करना अपमानजनक लगता है उसी तरह नेपाल से आए मज़दूरों को उत्तराखंड के स्थानिये लोगों द्वारा डोटियाल शब्द से इंगित करना अपमान जनक लगता है।

i0276 4741 28 3 240 f03
चित्र 1: बस की छत पर समान पहुँचाते नेपाली मज़दूरी।

इसे भी पढ़े: पहाड़ में जाति या जाति में पहाड़: पहाड़ी कहावतों की ज़ुबानी

आज भी डोटी क्षेत्र जो पश्चमी नेपाल (सुदूर पश्चिम राज्य) का हिस्सा है वो नेपाल के सर्वाधिक पिछड़े क्षेत्र हैं। सुदूर पश्चिम राज्य में वर्ष 2018-19 की जनगणना के अनुसार 33.9% लोग ग़रीबी रेखा से नीचे हैं जबकि पूरे नेपाल का औसत 18.7% है। इसी तरह इस राज्य में औसत स्कूलिंग मात्र 10.6 वर्ष है जो पूरे नेपाल में सर्वाधिक कम है। 

एक शोध के अनुसार पूरे नेपाल में सर्वाधिक गरीब और पिछड़ा ज़िला इसी सुदूर पश्चिम प्रांत का बझंग ज़िला है जहां के कुल आय का 22% हिस्सा पलायन किए मज़दूरों और उनकी मज़दूरी से आता है। ज़िले के 85% आबादी बहुआयामी रूप से गरीब हैं। यह पहाड़ी ज़िला है जिसका आधा से अधिक भूभाग बर्फीला है।

“डोटियाल का पहाड़ी इतिहास और पलायन से सम्बंध”

वर्ष 1921 में हुए कूली-बेगार आंदोलन के बाद पहाड़ के लोग अंग्रेज़ी अधिकारी का बेगारी करने के लिए बाध्य नहीं थे। पर्वतारोहण के दौरान सस्ते कूलियों (भार-वाहकों) की कमी को दूर करने के लिए विदेशी पर्वतारोहियों ने नेपाल से उत्तराखंड आने वाले नेपाली मज़दूरों का इस्तेमाल करने लगे। उत्तराखंड में बढ़ते नेपाली मज़दूरों की माँग के कारण नेपाल से आने वाले मज़दूरों की संख्या लगातार बढ़ने लगी। विदेशी पर्वतारोहियों को पर्वतारोहण में मदद करने के लिए उत्तराखंड के बाहर से आने वाले लोगों में नेपाल और भूटान से आने वाले शेर्पा समुदाय के कर्मठ और दक्ष लोग भी शामिल थे।

unnamed
चित्र 2: चौराहे पर मज़दूरी पर जाने के लिए अपने ग्राहक का इंतज़ार करते डोटियाल या नेपाली मज़दूरी।

इसे भी पढ़े: इस विश्व पर्यटन दिवस भार-वाहकों (कूली, पोर्टर, शेरपा, डोटियाल, नेपाली, बहादुर) का इतिहास ? 

हिंदुस्तान की आज़ादी के बाद उत्तराखंड से जैसे-जैसे पलायन शहरों और मैदानो की तरफ़ पलायन बढ़ने लगा वैसे-वैसे नेपाल से उत्तराखंड की कृषि अर्थव्यवस्था में अपना योगदान करने के लिए उत्तराखंड आने वाले मज़दूरों की भी संख्या बढ़ने लगी। 1990 के दशक में आर्थिक उदारिकरण के कारण दिल्ली-हरियाणा आदि में रोज़गार के नए अवसर खुलने के बाद उत्तराखंड से इन क्षेत्रों की ओर पहाड़ियों का पलायन भी तेज़ी से बढ़ा। पहाड़ियों के पहाड़ों के बाहर बढ़ते पलायन के साथ नेपाली मज़दूरों का पहाड़ी कृषिगत ग्रामीण अर्थव्यवस्था में की ओर भी पलायन तेज़ी से बढ़ा।

Yamunotri Palki Charges
चित्र 3: तीर्थयात्रा पर आए सैलानियों को डोली में मंदिर तक अपने कंधे पर ढ़ोते नेपाली मज़दूर।

नेपाली मज़दूर आज पहाड़ी कृषिगत अर्थव्यवस्था में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। ने नेपाली मज़दूर अक्सर ज़मीन पट्टों पर लेकर उसमें कृषि करते हैं। इन्हें आज भी अक्सर डोटियाल बोलकर सम्बोधित किया जाता है। शहरों या क़स्बों में समान ढ़ोने वाले नेपाली मज़दूरों को ‘डोटियाल’ के स्थान पर बहादुर बोलकर सम्बोधित किया जाता है। तीर्थ यात्राओं पर डोलियों में तीर्थयात्रियों को ढ़ोने वालों में अक्सर नेपाली मूल के मज़दूर भी मिल जाते हैं जिन्हें सैलानियों (तीर्थयात्रियों) द्वारा ‘डोली वाला’ कहकर सम्बोधित किया जाता है।

Hunt The Haunted के WhatsApp Group से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें (Link
Hunt The Haunted के Facebook पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें (लिंक)

Sweety Tindde
Sweety Tinddehttp://huntthehaunted.com
Sweety Tindde works with Azim Premji Foundation as a 'Resource Person' in Srinagar Garhwal.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Current Affairs