पहाड़ का किताब ऋंखला: 1 (Memoir of Dehra Doon (देहरादून) by G. R. C. Williams)

1
559
देहरादून पर किताब
किताब का कवर पेज

Book Name: Memoir Of Dehra Doon

Author: G. R. C. Williams

Year Published: 1874 A.D.

इस किताब को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

वर्ष 1874 में अंग्रेज़ी लोक सेवा अधिकारी G. R. C. Williams द्वारा प्रकाशित किताब ‘Historical and Statistical Memoir of Dehra Doon’ आपको सिर्फ़ देहरादून शहर नहीं बल्कि देहरादून ज़िला के साथ साथ पड़ोसी सहारनपुर ज़िले के इतिहास में भी आपका भ्रमण करवाता है। याद रखे उन्निसवी सदी का देहरा दून ज़िला में आज का देहरादून के साथ साथ हरिद्वार ज़िला भी शामिल था। देहरादून अलग ज़िला बनने से पहले इस क्षेत्र का प्रशासन का कार्य सहारनपुर ज़िले के अधिकारी ही किया करते थे। 

इसे भी पढ़े: देहरादून: तीन बाग़ियों (डाकुओं) का आतंक या देशभक्ति?

इस किताब को उपरोक्त देहरादून के इतिहास, समाज, संस्कृति, भूभाग, प्राकृतिक सौंदर्य, प्राकृतिक संसाधनो और आर्थिक व्यवस्थाओं को समझने के लिए उपयुक्त किताब कहा जा सकता है। हालाँकि सांस्कृतिक विश्लेषण के मामले में ये किताब थोड़ा कमजोर प्रतीत होता है पर क्षेत्र के राजनीतिक इतिहास को गहराई और विस्तृत रूप से से समझने के लिए ये किताब महत्वपूर्ण है। ये किताब आपको सिर्फ़ अंग्रेजों द्वारा क्षेत्र में शासन प्रशासन का ब्योरा नहीं बल्कि स्थानीय लोगों, सामंतो, राजाओं के साथ साथ क्षेत के डाकुओं और व्यापारियों के शासन-प्रशासन व्यवस्था का भी सजीव चित्रण करता है। 

किताब आपको क्षेत्र के प्राचीन और मध्यकालीन इतिहास से भी रूबरू कराने का प्रयास करता है पर किताब सजीव तब होता है जब किताब उन्निसवी सदी के उत्तरार्ध यानी की वर्ष 1850 के बाद के कालखंड में प्रवेश करता है। किताब वर्ष 1800 से 1850 के बीच का भी काल अच्छे ढंग से प्रदर्शित करता है। 

इस किताब को आप हमारे वेब्सायट के अलावा archive.org से भी मुफ़्त में डाउनलोड कर सकते हैं और अगर किताब को हाथों में लेकर ही पढ़ने के शौक़ीन है तो फिर अमेजन पर ऑनलाइन भी उपलब्ध है पर आपको जेब ढीले करने पड़ेंगे। इस पुस्तक की क़ीमत 2469 रुपए है।

HTH Logo

Hunt The Haunted के WhatsApp Group से  जुड़ने  के  लिए  यहाँ  क्लिक  करें (लिंक)

Hunt The Haunted के Facebook पेज  से  जुड़ने  के  लिए  यहाँ  क्लिक  करें (लिंक)

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here